रामपुर : रंजिश के चलते युवकों पर लाठी-डंडों से हमला कर किया घायल, 7 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज
रामपुर,अमृत विचार। रंजिश के चलते कुछ लोगों ने युवकों पर लाठी-डंडों से हमला करके घायल कर दिया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने सात लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। स्वार थाना क्षेत्र के जालफनगला निवासी अय्यूब का कहना है कि कुछ लोगों से काफी समय से रंजिश चली आ रही है। उसी के चलते आरोपी उसके भतीजे रेहान अली और सादिक को काफी समय से परेशान कर रहे थे।
आरोप है कि 25 मार्च को आरोपी सात लोग चाकू और तमंचे लेकर मेरे भतीजे रेहान के साथ गाली-गलौच करते हुए उसको पीटने लगे। किसी तरह से उसने घर में घुसकर अपनी जान बचाई। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित के चाचा की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी आरिफ, साजिद, मोअज्जम,तौसीफ, नदीम, शानू, समीर के खिलाफ देर रात रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
ये भी पढ़ें : रामपुर: कस्टम विभाग की टीम ने सभी आरोपियों को आठ अप्रैल तक पेश होने के दिए नोटिस
