शाहजहांपुर: मोबाइल चार्जिंग पर लगाते समय युवक को लगा करंट, मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

निगोही/शाहजहांपुर, अमृत विचार। निगोही क्षेत्र के गांव ढकिया तिवारी में शनिवार सुबह मोबाइल चार्जिंग करने के दौरान युवक को करंट लग गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद से परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

क्षेत्र के गांव ढकिया तिवारी निवासी 25 वर्षीय मोहित पुत्र श्रवण कुमार शनिवार सुबह करीब छह बजे मोबाइल चार्जिंग के लिए प्लग बोर्ड में लगा रहा था, उसी समय अचानक उसका हाथ बोर्ड के पास खुले बिजली के तार से छू गया। जिससे उसका करंट लग गया। झटके के साथ गिरा तब घर वालों को जानकारी हुई। 

परिवार वाले उसे अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे लेकिन तब तक उसकी सांसे थम गईं। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी प्रीती की गोद में एक वर्ष की बेटी है। बेटे की मौत पर मां रामश्री का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा है। वहीं पत्नी बार-बार बेहोश हो रही थी। घर वालों को उसे संभालना मुश्किल हो रहा था।

ये भी पढे़ं- शाहजहांपुर: बचपन छीन रही इंग्लिश मीडियम स्कूलों की मनमानी, मासूमों के कंधों से उठवाया जा रहा छह-छह किलो वजन

 

संबंधित समाचार