Farrukhabad Accident: पेड़ से टकराई बाइक...हादसे में चालक की मौत, मृतक की इस तरह से हुई शिनाख्त

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फर्रुखाबाद में सड़क हादसे में चालक की मौत

फर्रुखाबाद, अमृत विचार। नवाबगंज थानाक्षेत्र में अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक की जेब से मिली वोटर आईडी से उसकी पहचान एटा जिले के होने के रूप में हुई। नवाबगंज थानाक्षेत्र के फर्रुखाबाद मार्ग बघौना ईंट भट्टे के पास तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। राहगीरों ने फौरन पुलिस को सूचना दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन कर जांच पडताल की है। युवक की जेब में निर्वाचन कार्यालय का वोटर आई कार्ड व मोबाइल मिला है। वोटर आई कार्ड से युवक की पहचान जनपद एटा के थाना सकीट के गांव महरवा रहने वाले सतेंद्र (25) पुत्र रामसनेही के रूप में हुई है। पुलिस ने मोबाइल में मिले नंबरों से परिजनों की सूचना दी है।

ये भी पढ़ें- कानपुर: वाहन चेकिंग के दौरान फर्जी आयकर अधिकारी हत्थे चढ़ा

संबंधित समाचार