हरदोई: अधेड़ ने फंदा लगाकर दी जान, जानें वजह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। विकास भवन के बाइक/ साइकिल स्टैंड का संचालन करने वाले अधेड़ ने फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली। बताते है कि एक तो धंधे में घाटा होने से कर्ज़दार होने के अलावा हर पल बेटी की शादी की फिक्र सता रही थी, इसी के चलते डिप्रेशन से जूझते हुए उसने ऐसा कदम उठाया।

बताया गया है कि कोतवाली शहर के न्यू सिविल लाइन निवासी 50 वर्षीय रविंद्र वर्मा पुत्र श्रीपाल दोहरे अपने परिवार की गुज़र-बसर के लिए विकास भवन में बाइक/साइकिल स्टैंड का संचालन करता था। पिछले वित्तीय वर्ष में घाटा होने से रविंद्र के ऊपर कर्ज़ा हो गया था। उधर बड़ी हो चुकी बेटी की शादी की सोंच ने उसे डिप्रेशन में पहुंचा दिया। 

शुक्रवार की शाम को रविंद्र घर से चला गया,काफी देर बाद भी वह घर नहीं लौटा, जिस पर उसका पुत्र शुभम कैनाल रोड पर टाकीज के पीछे मकान पर देखने पहुंचा, वहां रविंद्र का शव रस्सी से बंधा फांसी पर लटक रहा था। इसका पता होते ही वहां कोहराम मच गया। रविंद्र के परिवार में एक बेटा शुभम और तीन बेटियां है।

यह भी पढ़ें:-बाराबंकी में बड़ा हादसा: नदी में नहाते समय डूबे चार बच्चे, बचाने गया ट्रैक्टर चालक भी डूबा, दो के शव बरामद तीन अभी भी लापता

संबंधित समाचार