Lok Sabha Election 2024: निर्वाचन विभाग ने शिक्षामित्र को बना दिया वरिष्ठ लिपिक...लगाई मतदान अधिकारी प्रथम में ड्यूटी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कन्नाैज में निर्वाचन विभाग ने शिक्षामित्र को बना दिया वरिष्ठ लिपिक

कन्नौज, अमृत विचार। लोकसभा चुनाव में मतदान कार्मिकों के ड्यूटी प्रपत्र बंटने के साथ ही गड़बड़ियां उजागर होने लगीं हैं। निर्वाचन विभाग ने प्राथमिक विद्यालय में शिक्षामित्र को वरिष्ठ लिपिक बताकर उनकी मतदान अधिकारी प्रथम में ड्यूटी लगा दी और प्रशिक्षण लेने के निर्देश भी जारी कर दिए हैं। इतना ही नहीं उनके स्कूल को प्राथमिक विद्यालय से कंपोजिट बना दिया। हास्यास्पद यह है कि प्राइमरी स्कूल में वरिष्ठ लिपिक का कोई पद ही सृजित नहीं होता है। 

छिबरामऊ ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय धिंगपुर में तैनात शिक्षामित्र विजय सिंह ने बताया कि शनिवार को प्रधानाध्यापक ने उनके पास मतदान कार्मिक का ड्यूटी प्रपत्र भेजा, जिसमें उनके नाम के आगे पद वरिष्ठ लिपिक और कंपोजिट विद्यालय लिखा है। उनकी मतदान अधिकारी प्रथम के रूप में ड्यूटी लगाई गई है। ज

बकि वह वास्तविक रूप में शिक्षामित्र के रूप में कार्यरत हैं और प्रतिमाह 10 हजार रुपये मानदेय मिलता है। नियमानुसार शिक्षामित्र की मतदान अधिकारी प्रथम के रूप में ड्यूटी नहीं लगाई जा सकती है। पहले वह सहायक अध्यापक थे, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने उनका समायोजन ही रद कर दिया, जिससे वह मूल पद पर फिर से आ गए हैं। उन्होंने जिला निर्वाचन अधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। विजय सिंह ने बताया इस मामले में वह जिला निर्वाचन कार्यालय को अधिवक्ता के माध्यम से नोटिस भी देंगे और मामले को भारत निर्वाचन आयोग तक ले जाएंगे।

ड्यूटी लगाते वक्त कुछ कंप्यूटराइज्ड त्रुटियां हो सकतीं हैं। प्रकरण अभी संज्ञान में नहीं है। शिक्षामित्र की शिकायत के आधार पर ड्यूटी पत्र में सुधार कराया जाएगा। इसके लिए मतदान कार्मिक प्रभारी सीडीओ को बनाया गया है।- आशीष कुमार सिंह, उप जिला निर्वाचन अधिकारी

ये भी पढ़ें- Kannauj में अजीब गड़बड़ी आई सामने...रिटायर सचिव, शिक्षक को बना दिया पीठासीन अधिकारी, जानें- पूरा मामला

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता
लखनऊ में IGRS शिकायतों पर बड़ा एक्शन: 60% शिकायतकर्ता असंतुष्ट, डीएम ने 25 अधिकारियों का जून का वेतन रोका