बाराबंकी: प्रशिक्षण को लेकर पूरी करें तैयारियां, न हो लापरवाही, जिला निर्वाचन अधिकारी ने मातहतों के कसे पेंच!

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी, अमृत विचार। मतदान कार्मिकों के प्रशिक्षण को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी सत्येंद्र कुमार ने शहर के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज और राजकीय इंटर कॉलेज में पहुंचकर प्रशिक्षण सम्बंधी व्यवस्थाओं को देखा और खामियां मिलने पर संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। 

इस दौरान ज़िला मजिस्ट्रेट सत्येंद्र कुमार ने मतदान कार्मिकों के प्रशिक्षण से सम्बंधित तैयारियों की समीक्षा के दौरान कहा कि मतदान प्रशिक्षण चुनाव प्रक्रिया का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, प्रशिक्षण जितना प्रभावशाली होगा, मतदान आदि के कार्य उतनी सरलता से सम्पन्न किए जा सकेंगे, इसलिए इस कार्य को पूरी निष्ठा से सम्पन्न कराने के प्रयास किए जाएं। 

इस अवसर पर उनके साथ उप ज़िला निर्वाचन अधिकारी अरुण कुमार सिंह,उप ज़िलाधिकारी सदर विजय त्रिवेदी, डीडीओ  भूषण कुमार, पीडी मनीष कुमार समेत कई अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। 

मंडी परिसर का निरीक्षण कर दिए निर्देश

जिला निर्वाचन अधिकारी सत्येंद्र कुमार ने शनिवार की दोपहर मंडी परिसर का भी निरीक्षण किया। उन्होंने वहाँ पर निर्वाचन के लिए पोलिंग पार्टीयों के आने जाने तथा उन्हें चुनाव सम्बन्धी सामग्री उपलब्ध कराने और चुनाव बाद समस्त सामग्री जमा करने आदि के सम्बंध में लगने वाले काउंटरों सहित सभी प्रकार की जानकारी प्राप्त की और कहा कि निर्वाचन सम्बन्धी समस्त कार्यो को निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों का अनुसार करते हुए व्यवस्थाएं  पूरी की जाएग। इसमें लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

सूचना कार्यालय को उपलब्ध कराएं जानकारी

जिला सूचना अधिकारी द्वारा बताया गया कि समाचार आदि कंटेंट एवं प्रसारित करने वाले सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म्स जैसे ट्विटर, फ़ेसबुक, कू, इंस्टाग्राम एवं यूट्यूब तथा ऑनलाइन मीडिया आदि के संचालक लोकसभा चुनाव को लेकर अपना मोबाइल फोन नंबर, व्हाटसएप नंबर, आधार, सब्सक्राइबर संख्या, व्यूज़, फॉलोअर्स आदि की सूचना स्थानीय कार्यालय में उपलब्ध कराएं। इस संबंध में जिला मजिस्ट्रेट की ओर से निर्देशित किया गया है।

यह भी पढे़ं: भाजपा नेतृत्व देश को विश्व गुरु बनाने के सपने को करेगा साकारः मीना चौबे

संबंधित समाचार