मतदान जागरुकता अभियान के तहत लोगों को किया गया जागरुक, यहां हुए कार्यक्रम
लखनऊ। लोकसभा चुनाव 2024 के अंतर्गत जनपद लखनऊ में दिनांक 20 मई 2024 को मतदान की तिथि निर्धारित है। लोकसभा चुनाव में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा न्यूनतम 70 प्रतिशत मतदान का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। लक्ष्य की प्राप्ति हेतु जनपद लखनऊ के मतदाताओं को जागरुक किए जाने के लिए नगर निगम लखनऊ द्वारा विभिन्न गतिविधियां यथा चुनाव पाठशाला का आयोजन, स्थानीय सम्पर्क, फोरम एवं जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है।
चलाया गया अभियान
जागरूकता अभियान के तहत शनिवार को नगर निगम लखनऊ के जोन क्षेत्रांतर्गत विभिन्न मोहल्ला में चुनाव पाठशाला का आयोजन किया गया जिनमें विभिन्न अधिकारियों द्वारा स्थलीय नागरिको से सम्पर्क कर चुनाव में मतदान प्रतिशत बढाने के लिए जागरुक किया गया, इस दौरान मतदाताओं को बूथ की जानकारी दी गयी तथा मतदान की अपील करते हुए मतदान किए जाने हेतु शपथ दिलायी गयी।
ये भी रहे मौजूद
अभियाने के तहत कालीचरण इंटर कालेज में आयोजित किए गए मतदाता जागरुकता कार्यक्रम में अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट द्वितीय द्वारा विद्यालय के प्राचार्य सहित प्रतिभाग किया गया। कार्यक्रम में सैकड़ो की संख्या में विद्यार्थियों व अधिकारीगण व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
यहां भी किया गया जागरूक
इसके साथ ही नगर में स्थित विभिन्न विद्यालय यथा सेन्ट्रल एकेडमी, जनता इंटर कालेज, कालीचरन इंटर कालेज, स्पिंगल डेल कालेज, सरस्वती विद्या मंदिर इ.का, राजकीय बालिका इंटर कालेज, अग्रवाल विद्यालय, चंदरनगर इ.का. इत्यादि में मतदान हेतु शपथ दिलायी गयी तथा जनजागरुकता हेतु छात्र-छात्राओं द्वारा क्षेत्र में फेरी का आयोजन किया गया।
