एलडीए के विकास कार्यों की मुख्य सचिन ने लिया जायजा, दिए निर्देश
लखनऊ। लखनऊ विकास प्राधिकरण के निर्माणधीन परियोजनाओं जैसे-प्रेरणा स्थल (बसंत कुंज योजना), गौतम बुद्ध पार्क, फ्रेग्नेश पार्क,लजीज गली, फूड कोर्ट व म्यूजियम हॉल का मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र व मंडलायुक्त डॉ रोशन जैकब द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उपस्थित संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए गये।
मुख्य सचिन ने दिए निर्देश
मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र द्वारा संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि निम्नवत परियोजनाओं में गुणवत्ता व मानक का विशेष ध्यान रखा जाए साथ ही निर्धारित समयावधि में समस्त परियोजनाएं पूर्ण कराया जाना सुनिश्चित किया जाए। फ्रेग्नेश पार्क में हॉर्टिकल्चर कार्य अच्छे से कराते हुए उनके रखरखाव का भी विशेष ध्यान दिया जाए साथ ही अच्छे तादाद में मैनपावर की तैनाती भी किया जाना सुनिश्चित किया जाए।
एलडीए की हुई प्रशंसा
उक्त के पश्चात मुख्य सचिव द्वारा किए जा रहे परियोजनाओं के निर्माणाधीन कार्यों की प्रशंसा की, साथ उन्होंने संपूर्ण निर्माणधीन परियोजनाओं के स्थान पर सांकेतिक बोर्ड लगाते हुए समस्त विवरण मेंशन करने के भी निर्देश दिए। मंडलायुक्त ने कहा कि गौतम बुद्ध पार्क में पेड़ों की कटाई-छटाई कराते हुए व सम्पूर्ण पार्क परीसर में साफ- सफाई का विशेष ध्यान रखा जाये।
