Kanpur: वोटर कार्ड तो है लेकिन वोटर लिस्ट से नाम गायब; कंट्रोल रूम में फोन करके लोगों ने दर्ज कराई 1800 से ज्यादा शिकायतें

कंट्रोल रूम में वोटर आईडी की सबसे ज्यादा शिकायत, विधानसभावार हो रहा निस्तारण

Kanpur: वोटर कार्ड तो है लेकिन वोटर लिस्ट से नाम गायब; कंट्रोल रूम में फोन करके लोगों ने दर्ज कराई 1800 से ज्यादा शिकायतें

कानपुर, अमृत विचार। कलक्ट्रेट स्थित चुनाव कंट्रोल रूम में इन दिनों दिनभर फोन घनघनाते रहते हैं। अब तक 1800 से अधिक शिकायतें दर्ज की गई हैं। वहीं चुनाव से जुड़ीं सभी प्रकार की शिकायतों व समस्याओं का समाधान भी किया जा रहा है। यहां सबसे ज्यादा शिकायतें वोटर आईडी से संबंधित हैं। कंट्रोल रूम में नेशनल ग्रीवांस सर्विस पोर्टल (एनजीएसपी) की भी सुविधा उपलब्ध है। 
 
चुनाव कंट्रोल रूम में ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों ने बताया कि शिकायतें कई प्रकार की है, लेकिन वोटर आईडी की समस्या ज्यादा है। कोई फोन करके बताता है कि एक साल से वोटर कार्ड के लिए परेशान हैं। वोटर कार्ड तो है लेकिन वोटर लिस्ट में नाम नहीं है। इसी प्रकार की शिकायतें आती हैं। 

एनजीएसपी के तहत सबसे ज्यादा शिकायतें वोटर आईडी की ही हैं। इसके साथ ही ऑनलाइन शिकायतें भी होती हैं। एप के माध्यम से भी मिल रहीं शिकायतों का समाधान किया जा रहा है। शिकायत मिलने पर 48 घंटे में निस्तारण किया जाता है। अभी तक कुल 1800 से अधिक शिकायतें दर्ज की जा चुकी हैं। जिसमें वहीं सबसे ज्यादा वोटर आईडी की हैं। 

लोग सवाल भी करते हैं कि वोटर कार्ड नहीं मिला है, या सूची में नाम नहीं हैं। तो क्या मतदान कर सकेंगे। लोगों की इन्हीं समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। कंट्रोल रूम के टोल फ्री नंबर 1950 पर अधिक शिकायतें आती हैं। समाधान के साथ ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराने के लिए भी कहा जाता है। शिकायत मिलते ही संबंधित नोडल अधिकारी को भेजा जाता है। 

ये हैं प्रमुख शिकायतें 

आईडी ऑनलाइन प्रदर्शित नहीं हो रही है। प्रयास के बाद भी अब तक वोटर आईडी नहीं मिला है। वोटर आईडी गायब हो गई है। वोटर लिस्ट में किस तरह अपना नाम देख सकते हैं। आईडी में नाम में गड़बड़ी है। 

महाराजपुर विधानसभा की सबसे ज्यादा शिकायत 

कर्मियों ने बताया सबसे ज्यादा साढ़े चार सौ शिकायत महाराजपुर विधानसभा क्षेत्र की है। इसके बाद साढ़े तीन सौ के साथ कल्याणपुर दूसरे नंबर पर है। किदवईनगर, कैंट व गोविंदनगर का आंकड़ा भी दो सौ के पार है। सबसे कम 15 शिकायत घाटमपुर विधानसभा क्षेत्र से मिल है।  

यह भी पढ़ें- Kanpur: चैत्र नवरात्र पर बन रहा अतिदुर्लभ संयोग, सुख-समृद्धि के लिए इन योगों में करें पूजा, ऐसे करें माता को प्रसन्न