रामपुर: सीआरपीएफ डीआईजी ने शहीद जवान के घर जाकर दी श्रद्धांजलि

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काशीपुर गांव जाकर शहीद की पत्नी और बेटी से मिले

रामपुर, अमृत विचार। शहीदी दिवस के मौके पर डीआईजी सीआरपीएफ सुभाष चंद्र शहीद हुए जवान श्याम लाल के घर पहुंचे। शहीद के चित्र पर माल्यार्पण किया और पत्नी और बेटी से भी मुलाकात की। शहीद की पत्नी और बेटी को ढाढ़स बंधाते हुए कहा कि दोनों खुशनसीब हैं कि उनके पिता और पति ने देश के लिए जान न्यौछावर की है। 

गंज थाना क्षेत्र के काशीपुर गांव निवासी श्यामलाल सीआरपीएफ में तैनात थे। कुछ साल पहले वह ड्यूटी के दौरान शहीद हो गए थे। जिसके बाद हर साल उनको याद किया जाता  है। उसी के चलते शनिवार को सीआरपीएफ डीआईजी सुभाष चंद्र अपनी टीम के  साथ स्थानीय पुलिस के साथ श्यामलाल के घर पहुंच गए।

उसके बाद उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। शहीद की पत्नी ब्रजवती ने बताया कि उनकी बेटी ने इंटर कर लिया है। वह अपनी बेटी का एडमिशन नीट के लिए कराना चाहती है। जिस पर बताया गया कि नीट के लिए परीक्षा देनी होती है। परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद शहीद की डॉक्टर बनकर मरीजों और दरिद्रों की सेवा करना चाहती है। 

ये भी पढ़ें- रामपुर: ग्रामीण की हत्या में एक दोषी को दस साल की कैद, लगा इतना जुर्माना

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन
Ken-Betwa Project: मध्य प्रदेश के अमित भटनागर ने खत्म किया 18 दिन बाद अपना अनशन, मां के कहने पर लिया फैसला; जानिए पूरा मामला
UP T20 League 2026: आज होगा मिनी ऑक्शन, 250 से ज्यादा खिलाड़ियों पर लगेगी बोली; नोएडा के पास सबसे बड़ा पर्स
श्रावण मास 2026: काशी में सुरक्षा का मेगा प्लान, वाराणसी 5 जोन और 15 सेक्टर में बंटेगा; 5,000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात