Bareilly News: शराब के लिए रुपए न देने पर ईंटों से हमला, घायल युवक अस्पताल में भर्ती

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। कोतवाली क्षेत्र के मठ की चौकी इलाके में शराब के लिए रुपए नहीं देने पर एक युवक पर ईंटों से हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया गया। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने किसी तरह दोनों हमलावरों से उसे बचाया। साथ ही पुलिस ने घायल युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। 

दरअसल, मठ की चौकी इलाके में रहने वाले सोनू चंद्रा अपने घर के पास बैठा हुआ था। तभी मोहल्ले का ही नितिन उसके पास आया और शराब के लिए रुपए मांगने लगा। जिसके लिए मना करने पर वह उग्र होकर गाली गलौज करने लगा। 

आरोप है कि इसी बीच नितिन ने अपने दूसरे साथी सुमित को भी बुला लिया और ईंटों से हमला कर दिया। जिससे सोनू लहूलुहान हो गया। वहीं लोगों के बीच बचाव कराने के बाद सोनू चंद्रा ने कोतवाली पुलिस से घटना की शिकायत की, जहां से पुलिस ने उसे इलाज और मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

ये भी पढे़ं- Bareilly News: गुप्तकाल में भी था बालों में जूड़ा बनाकर गजरा लगाने का फैशन, नारी शीश की ये मूर्ति देख हो जाएगा यकीन

 

संबंधित समाचार