ई-खसरा पड़ताल में एटा को मिला पहला स्थान, डीएम ने कहा- जिले के लिए गौरव की बात

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

एटा। यूपी शासन द्वारा जारी की गई ई-खसरा पड़ताल में एटा को पहला स्थान मिला है। डीएम प्रेम रंजन सिंह ने जनपद एटा को प्रथम स्थान पर राजस्व विभाग, कृषि विभाग सहित अन्य विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों को बधाई दी। वहीं डीएम ने पूर्ण निष्ठा, मनोयोग से कार्य करने के निर्देश दिए।

डीएम ने कहा कि ई-खसरा पड़ताल में जिले को प्रथम स्थान मिलना बड़े ही गौरव की बात है, इससे यह जाहिर होता है कि जनपद के अधिकारी, कर्मचारी कितने गंभीर हैं।

बता दें आयुक्त एवं सचिव राजस्व परिषद लखनऊ की ओर से दो जनवरी से ई-खसरा पड़ताल का कार्य प्रारम्भ किया गया था। 822 राजस्व ग्रामों के कुल 475785 गाटों का डिजिटल क्रॉप सर्वे (ई-खसरा पड़ताल) किया जाना था। इस कार्य के लिए सर्वेयर के रूप में कृषि विभाग के 31 प्राविधिक सहायकों, बीटीएम, एटीएम राजस्व विभाग के 139 लेखपालों तथा पंचायत विभाग के 358 पंचायत सहायकों तथा कुछ रोजगार सहायकों को योजित किया गया। 

सुपरवाइजर के रूप में राजस्व निरीक्षकों और वेरीफायर की रूप नायब तहसीलदारों को जोड़ा गया। इसके साथ ही दो डिस्ट्रिक्ट मास्टर ट्रेनर्स तथा प्रत्येक तहसील पर दो-दो मास्टर ट्रेनर्स को प्रशिक्षित किया गया समस्त सर्वेयर तैनात किए गए थे।

डीएम ने कहा कि डिजिटल क्राप सर्वे कार्य में सर्वेयर्स को आ रही तकनीकी समस्याओं के निवारण के लिए उप कृषि निदेशक कार्यालय में चार सीटर हेल्प डेस्क स्थापित की गई थी। रोजाना नियमित रूप से वीसी के माध्यम से समीक्षा की गई। अधिकारियों, कर्मचारियों की मेहनत रंग लाई।

ये भी पढे़ं- एटा: युवक की गोली मारकर हत्या, भाई समेत तीन लोग घायल

 

 

संबंधित समाचार