सुलतानपुर: करंट की चपेट में आए भाजपा नेता की मौत, नवनिर्मित आवास की छत पर डाल रहे थे पानी   

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कादीपुर/ सुलतानपुर, अमृत विचार। भाजपा पिछड़ा मोर्चा के जिला मंत्री रामचंद्र यादव की बिजली की चपेट में आ जाने से मौत हो गई। 

कोतवाली के कोटिया गांव के निवासी रामचंद्र यादव (55) को प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास मिला था। रविवार की सुबह साढ़े आठ बजे वह नव निर्मणाधीन आवास की छत की तराई कर रहे थे। छत के ऊपर से 440 वोल्टेज की लाइन गई है। तरी करते समय अचानक वह बिजली की चपेट में आ गए। जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। उनकी मौत से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव का पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

सांत्वना देने को भाजपाईयों का लगा तांता 
घटना की जानकारी होते ही स्व. रामचंद्र यादव के आवास पर क्षेत्र के ग्रामीणों एवं  भाजपा नेताआंे का पहुंचना शुरू हो गया। क्षेत्रीय विधायक राजेश गौतम, पूर्व विधायक रामचंद्र चौधरी, पूर्व विधायक भगेलू राम, नगर पंचायत अध्यक्ष आनंद जायसवाल, भाजपा जिला उपाध्यक्ष आनंद प्रकाश द्विवेदी, जिला मंत्री राजेश सिंह, राजित राम, मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र पाठक, राहुल तिवारी, शैलेंद्र उपाध्याय सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं नेता तथा ग्रामीणों ने पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की।

घटना के समय नहीं था कोई 
मृतक रामचंद्र यादव का परिवार चंडीगढ़ में रहता है। परिवार में पत्नी जड़ावती देवी, पुत्र अमन यादव एवं आलोक यादव चंडीगढ़ में रहते हैं। जहां पर उनके दोनों पुत्र प्राइवेट नौकरी करते हैं। घटना की सूचना चंडीगढ़ में परिवारों को दे दी गई है। जो वहां से चल पड़े हैं। घर पर मृतक रामचंद्र यादव अकेले ही रहते थे। 

ये भी पढ़ें -हरदोई: बदमाशों ने मोटरसाइकिल और नगदी लूटी, मुकदमा दर्ज

संबंधित समाचार