हरदोई: बदमाशों ने मोटरसाइकिल और नगदी लूटी, मुकदमा दर्ज 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बावन/ हरदोई, अमृत विचार। शनिवार की रात एक कम्पनी का प्राईवेट कर्मचारी मोटरसाइकिल से अपने घर जा रहा था, उसी बीच रास्तें में मत्तीपुर मोड़ पर एचएफ बाइक सवार बदमाशों ने उसे रोक कर उसकी बाइक और बैग जिसमें नगदी और कागज़ात लूट कर फरार हो गए। लोनार पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच पड़ताल शुरू कर दी है। 

सवायजपुर कोतवाली के भैलामऊ निवासी विकास मिश्रा पुत्र उमेश मिश्रा एनसीसी शिविका इंटरप्राइजेज कंपनी में नौकरी करता है। लोनार पुलिस को दी तहरीर में उसने बताया कि उसकी कंपनी का मूंसेपुर में काम चल रहा है। शनिवार की शाम को विकास अपनी पैशन-प्लस बाइक से घर जा रहा था। 

लोनार कोतवाली के गांव नकटौरा के आगे नहर पटरी पर मत्तीपुर मोड़ के पास पहुंचतें ही एचआर बाइक पर सवार तीन लोगों ने उसे रोक लिया, विकास कुछ समझ पाता, इससे पहले तीनों बाइक सवार झपट पड़े और उसके पास से पिट्ठू बैग व बाइक लूट कर फरार हो गए। विकास ने बताया कि बैग में नगदी व ज़रूरी काग़ज़ात थे। लोनार पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस मामले की विवेचना सब इस्पेक्टर कैलाश यादव कर रहे है। उन्होंने बदमाशो को पकड़ने के लिए कई जगह छापेमारी की। कोतवाल लोनार आलोक मणि त्रिपाठी ने बताया टीम गठित कर दी है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

ये भी पढ़ें -लखीमपुर-खीरी: चार घरों में चोरों ने बोला धावा, नकदी समेत पांच लाख के जेवर पर हाथ किया साफ

संबंधित समाचार