बहराइच अपर पुलिस अधीक्षक ने दिए निर्देश-उखड़े प्लास्टर और वायरिंग को करवाएं सही

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। अपर पुलिस अधीक्षक, नगर रामानंद कुशवाहा ने कोतवाली देहात का वार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एक सप्ताह में अपूर्ण कार्य को पूरा करने के निर्देश दिए।

अपर पुलिस अधीक्षक नगर  रामानंद कुशवाहा ने रविवार को कोतवाली देहात का वार्षिक निरीक्षण किया गया। सलामी गार्ड द्वारा अभिवादन के बाद थाना परिसर का भ्रमण कर आरक्षी / महिला आरक्षी आवास के प्लास्टर व वायरिंग उखड़े हुए मिले, उसे सही करवाने के लिए निर्देशित किया। नाली की व्यवस्था न होने पर नाली बनवाने व थाने की बाउंड्री ठीक करवाने के प्रस्ताव बनवाने के लिए निर्देशित किया। थाना परिसर मे खड़े बेतरतीब वाहनों की सूची तैयार कर उनकी नीलामी करने के लिए एचएम व एसएचओ को निर्देशित किया गया। कार्यालय का निरीक्षण करते हुए महिला हेल्प डेस्क पर सभी प्रार्थना पत्रों को रजिस्टर पर चढ़ाकर उन पर विधिवत कार्यवाही के उपरांत फीडबैक लेने के लिए थाना प्रभारी को आदेशित किया गया। साथ ही महिला आगंतुकों के लिए पीने के पानी की व्यवस्था तथा शौचालय की व्यवस्था सुनिश्चित कराने हेतु निर्देशित किया गया। थाने पर अर्दली रूम कर लम्बित विवेचनाओं की समीक्षा की गई एवं उनमें से लंबित गंभीर अपराधों में त्वरित खुलासे हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। एएसपी ने अस्त्र-शस्त्र तथा अन्य सरकारी सामानों की साफ सफाई का निरीक्षण किया गया तथा शस्त्रों की साफ सफाई संतोषजनक पायी गई। मालखाने का चार्ज किसी के पास न होने के कारण एसएचओ को चार्ज दिलवाने के लिए निर्देशित किया गया। 

कार्यालय में अभिलेखों के अवलोकन में वर्ष 2023 के रजिस्टर में प्रविष्टियां अपूर्ण पाई गई, कमियों को पूर्ति के लिए एक सप्ताह का समय देते हुए प्रभारी निरीक्षक एवं हेड मोहर्रिर को निर्देशित किया गया। लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत थाना क्षेत्र के लापता हिस्ट्रीशीटरो का पता लगाने तथा सक्रिय अपराधिया पर नजर रखने व शस्त्रधारकों के शस्त्र को जमा करवाने और चुनाव मे विघ्न पैदा करने वालो को चिन्हित करने के निर्देश दिया। इस दौरान कोतवाल बीके मिश्रा, उप निरीक्षक समेत अन्य मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें -अंबेडकरनगर पहुंचे नंदी, अखिलेश यादव पर साधा निशाना, कहा-विरासत में गद्दी मिल सकती है बुद्धि नहीं

संबंधित समाचार