लखनऊ: अवध बस स्टेशन से चलने वाली रोडवेज बसों का सफर हुआ सस्ता

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम लखनऊ के अवध बस स्टेशन से गुजरने वाली साधारण बसों का किराया सस्ता हुआ है। इस वजह से गोरखपुर से अयोध्या और दिल्ली से सीतापुर के रास्ते कैसरबाग आने वाली बसों का ठहराव शहर के बाहर अवध बस अड्डे पर होगा। इससे करीब 11 किलोमीटर की …

लखनऊ, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम लखनऊ के अवध बस स्टेशन से गुजरने वाली साधारण बसों का किराया सस्ता हुआ है। इस वजह से गोरखपुर से अयोध्या और दिल्ली से सीतापुर के रास्ते कैसरबाग आने वाली बसों का ठहराव शहर के बाहर अवध बस अड्डे पर होगा। इससे करीब 11 किलोमीटर की दूरी कम हो जाएगी। बदले में यात्रियों को करीब 12 रुपये तक कम किराया देना होगा और समय की भी बचत होगी।

क्षेत्रीय प्रबंधक पल्लव बोस ने बताया कि दिल्ली व गोरखपुर डिपो की बसों में यात्रियों को 13 रुपये तक कम किराया देना पड़ेगा। क्योंकि ये बसें अब कैसरबाग के बजाए अवध बस स्टेशन पर रुकेगी। इसी प्रकार सीतापुर से कैसरबाग का किराया 106 रुपये के बजाए अवध बस स्टेशन तक 94 रुपये किराया देना होगा। इस संबंध में सभी अन्य बस डिपो के अधिकारियों को पत्र भेजकर यात्रियों से नया किराया लिए जाने की बात कही है।

आज से अवध बस स्टेशन से चलेगी सुल्तानपुर जाने वाली जनरथ बस
यात्रियों की मांग पर मंगलवार से अवध बस स्टेशन से सुल्तानपुर के बीच सस्ते किराए की एसी जनरथ बस सेवा शुरू हो रही है। ये बस कैसरबाग बस अड्डे से सुबह साढ़े पांच बजे रवाना होकर साढ़े छह बजे कमता स्थित अवध बस अड्डे से छूटेगी। जोकि अमेठी, जगदीशपुर होते हुए सुबह 9:30 बजे सुलतानपुर पहुंचेगी। वापसी में सुलतानपुर से शाम साढ़े पांच बजे चलकर साढ़े आठ बजे अवध बस स्टेशन व 9 बजे कैसरबाग बस अड्डे पहुंचेगी।

संबंधित समाचार