रायबरेली: खड़ी ट्राली में बाइक सवार घुसे, दो की मौके पर मौत-एक गम्भीर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली, अमृत विचार। रविवार रात जिले में एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला। तेज रफ्तार बाइक सवार युवकों ने ट्रैक्टर ट्राली में टक्कर मार दी, घटना में दो युवकों की मौक पर ही मौत हो गई जबकि एक की हालत गम्भीर बनी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 

महराजगंज थाना क्षेत्र के पूरे कोरिन मजरे बरहुआ निवासी शिवकरन पुत्र श्रीराम, पहाड़पुर थुलवासा निवासी ज्ञानू पुत्र जगदीश व पूरे कोरिन निवासी ललित पुत्र बिजेश्वर एक ही बाइक से हरचंदपुर से महराजगंज की तरफ जा रहे थे। तभी पूरे बख्तावर गांव के सामने सीएचसी के निकट एक दुकान पर खड़ी ट्रैक्टर ट्राली से बाइक सवार टकरा गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों उछल कर सड़क पर गिर गए। आनन फानन में सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां पर पर शिवकरन व ज्ञानू को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। जबकि तीसरे घायल को गम्भीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है। 

बताया जाता है कि ज्ञानू अपने भाई की ससुराल पूरे कोरिन गांव आया था और रिश्तेदारों के साथ वह भी हरचंदपुर गया था। वही घटना के बाद ही ट्रैक्टर चालक वाहन लेकर फरार हो गया है। कोतवाली प्रभारी प्रमोद सिंह ने बताया कि चालक वाहन लेकर फरार हो गया है। तलाश की जा रही है। परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्य की जाएगी।

ये भी पढ़ें -लखनऊ: बच्चे पर हमले के बाद तेंदुए की दहशत, वन विभाग ने जताया फिशिंग कैट का अंदेशा

संबंधित समाचार