Bareilly News: गैंगस्टर भाइयों की पौने चार लाख की संपत्ति होगी कुर्क

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार: गैंगस्टर एक्ट में दो आरोपी भाइयों की लाखों की संपत्ति कुर्क की जाएगी। इंस्पेक्टर ने कुर्की की तारीख तय करने के लिए एसडीएम सदर रत्निका श्रीवास्तव को पत्र लिखा है।

किला थाना प्रभारी निरीक्षक हरेंद्र सिंह की ओर से एसडीएम को लिखे पत्र के मुताबिक सरताज और उसका रिजवान गैंगस्टर एक्ट के आरोपी हैं। जांच में पता चला कि दोनों ने अवैध तरीके से संपत्ति अर्जित की है। दोनों की तीन लाख 76 हजार 245 की कीमत की जमीन कुर्क की जाएगी। यह जमीन जसौली गांव के पास है।

यह भी पढ़ें- बरेली: नोएडा की कंपनी ने पांच करोड़ की ठगी की, कोर्ट के आदेश पर FIR

संबंधित समाचार