बरेली: मंत्री राकेश सचान ने की चुनाव पर चर्चा, बोले- बूथ को मजबूत करना हम सबकी जिम्मेदारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फोटो- कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने जाना चुनावी हाल।

बरेली, अमृत विचार: एमएसएमई (लघु, कुटीर और मध्यम उद्योग) विभाग के मंत्री राकेश सचान रविवार को पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष नीरू पटेल के पवन विहार आवास पर पहुंचे। यहां महेंद्र सिंह ,देवेन्द्र सिंह और पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। 

इस दौरान मंत्री ने बरेली और आंवला लोकसभा सीट पर चुनाव की स्थिति पर चर्चा करते हुए कहा कि हर बूथ को मजबूत करना हम सबकी जिम्मेदारी है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दिया और उत्साह बढ़ाया। हरुनगला पार्षद राजेश पटेल, चंद्रपाल राठौर, पूर्व प्रधान नेपाल सिंह, संजीव सिंह, सुभाष पटेल, रामनाथ ,डा. केपी सिंह ,परीक्षित गंगवार ,प्रमोद गंगवार आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- बरेली: डैम से आवागमन किया बंद, चुनाव बहिष्कार की चेतावनी, ग्रामीणों बोले- पुल नहीं तो वोट नहीं...

संबंधित समाचार