बदायूं: संघमित्रा मौर्य को बीजेपी मैनपुरी से बना सकती है लोकसभा प्रत्याशी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बदायूं, अमृत विचार। डॉक्टर संघमित्रा मौर्य बदायूं से वर्तमान सांसद हैं। बीजेपी ने वर्तमान सांसद का टिकट काटकर दुर्विजय सिंह को बदायूं का प्रत्याशी बनाया है। टिकट कटने के बाद से संघमित्रा मौर्य काफी आहत दिखाई दे रही थीं। 

यह स्थिति हाल ही में संपन्न हुए प्रबुद्ध सम्मेलन के दौरान देखने को मिली। डॉक्टर संघमित्रा मौर्य भावुक हो गई थीं और उनकी आंख से आंसू टपक पड़े थे। हालांकि इस बात को उन्होंने राज्य मंत्री गुलाबो देवी द्वारा राजा दशरथ की कहानी सुनाने की बात कहकर टाल दी थी।

वहीं दूसरी ओर उनके पिता स्वामी प्रसाद मौर्य भाजपा पर विधानसभा चुनाव के बाद से लगातार हमलावर हैं। उनके द्वारा लगातार टीका टिप्पणी की जाती रही है। इस सब के बाद भी डॉक्टर संघमित्रा मौर्य खामोश रहीं। उनकी इसी सादगी को देखते हुए बीजेपी उन्हें मैनपुरी से प्रत्याशी बनाने जा रही है।

ये भी पढे़ं- बदायूं: नामांकन के बाद खुलेंगे प्रत्याशियों के खर्च रजिस्टर, व्यय निरीक्षक टीम रखेगी नजर

 

संबंधित समाचार