बरेली: बच्चों के सामने पिता ने महिला को दिया तीन तलाक, पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

बरेली: बच्चों के सामने पिता ने महिला को दिया तीन तलाक, पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

बरेली, अमृत विचार। बिथरी चैनपुर में पति ने बच्चों के सामने महिला को तीन तलाक दे दिया। पति ने दिल्ली की महिला से निकाह कर लिया। पुलिस ने पति समेत पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

गांव मनपुरिया दलेल निवासी परवीन ने बताया कि उनका निकाह वर्ष 2001 में इरशाद मोहम्मद के साथ हुआ था। उनके छह बच्चे हैं। शादी के कुछ दिन बाद से ही पति शराब पीकर मारपीट करने लगा। जेठ शमशाद, जेठानी अमन निशा, भांजी दामाद मुख्तयार, भांजी शमशीरन के कहने पर इरशाद ने दूसरा निकाह कर लिया। 30 मार्च को पति दूसरी महिला को घर ले आया। 

इसी को लेकर विवाद हुआ, तब इरशाद, शमशाद, मख्त्यार, अमन निशा और शमशीरन ने उनकी पिटाई की और बच्चों के सामने ही इरशाद ने तीन तलाक दे दिया। पुलिस ने इरशाद, शमशाद, अमन निशा, मुख्त्यार, शमशीरन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

ये भी पढ़ें- बरेली जंक्शन से पहली बार दौड़ी मेमू ट्रेन, जानें इसके रूट

ताजा समाचार