लखनऊ: पक्का पुल सड़क पर पाइपलाइन लीकेज से सड़क पर बह रहा पानी, वीडियो वायरल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। नगर निगम और जलकल विभाग की उदासीनता राजधानी में भारी पड़ रही है। मंगलवार की सुबह 10 बजे पक्का पुल पर जाने वाले रास्ते पर पाइप लाइन लीकेज होने से बीच रास्ते में तेजी से फवारा बहने लगा। पानी का प्रेशर इतना तेज था कि बीच सड़क पर रहगीर भीगने को लाचार दिखे।  
 
लापरवाही का आलम यह है की शिकायत के बाद भी कोई जिम्मेदार संज्ञान नहीं ले रहा है जिसका खामियाजा सड़क पर आवागमन करने वाले लोगों को भुगतना पड़ रहा है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोग नगर निगम प्रशासन को ट्रोल करते रहे लेकिन घंटों तक कोई जिम्मेदार मौके पर नहीं पहुंचा। लोगों का कहना था की पाइपलाइन का लीकेज दे रहा है किसी बड़े हादसे को दावत।

 

यह भी पढ़ें:-बहराइच में ट्रैफिक व्यवस्था ध्वस्त! एंबुलेंस को 100 मीटर की दूरी तय करने में लग गया 25 मिनट

संबंधित समाचार