बरेली: डॉ. राममनोहर लोहिया की पुण्यतिथि पर किया गोष्ठी कार्यक्रम
बरेली, अमृत विचार। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर समाजवादी पार्टी द्वारा डॉ. राम मनोहर लोहिया की 53वीं पुण्यतिथि पर गोष्ठी आयोजित की गई। इसे पहले डॉ. राम मनोहर लोहिया के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। गोष्ठी कार्यक्रम की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी ने की। मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री …
बरेली, अमृत विचार। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर समाजवादी पार्टी द्वारा डॉ. राम मनोहर लोहिया की 53वीं पुण्यतिथि पर गोष्ठी आयोजित की गई। इसे पहले डॉ. राम मनोहर लोहिया के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। गोष्ठी कार्यक्रम की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी ने की।
मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री भगवत सरन गंगवार डा. लोहिया कहते थे कि जिंदा कौमे कभी पांच साल इंतजार नहीं करती, डॉ. लोहिया ने हमेशा संघर्ष का रास्ता चुना वह हिंदू-मुस्लिम भाईचारे को बढ़ावा देते रहे।
सांप्रदायिकता के खिलाफ मजबूती से खड़े रहे। इस मौके पर पूर्व मंत्री अताउर्रहमान, कबीर अहमद, मयंक शुक्ला मोंटी, हैदर अली, गौरव सक्सेना, सत्येंद्र यादव, शमीम अहमद, प्रमोद यादव, गजेंद्र कुर्मी, वसीम चौधरी, मोहित भारद्वाज, कमल साहू, गौरव शर्मा, अनमोल तिवारी, दीपक शर्मा, आदि मौजूद रहे| कार्यक्रम का संचालन महानगर महासचिव गौरव सक्सेना ने किया।
डॉ. राम मनोहर लोहिया को दी श्रद्वांजलि
समाजवादी छात्रसभा के कार्यकर्ताओं ने डॉ. राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि के अवसर पर बरेली कॉलेज परिसर में स्थित डा. राम मनोहर लोहिया की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान छात्र नेता अनूप यादव ने लोहिया जी के विचारों पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर मुकेश यादव, करन सिंह, विक्रांत पाल, शैलेश भास्कर, शिवम प्रजापति, साक्षी सिंह, सेजल जौहरी, कविता गंगवार, रूपेंद्र चौहान आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
