Etawah: साड़ी के पल्लू ने पहुंचाया मौत के मुंह...सड़क पर गिरी महिला और हो गई मौत, बेटा भी घायल, एक साल पहले हुई थी शादी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

इटावा में सड़क हादसे में महिला की मौत

इटावा, अमृत विचार। बकेवर थानाक्षेत्र के अंतर्गत कस्बा महेवा के हाईवे ओवरब्रिज पर बाइक पर बैठी महिला का साड़ी का पल्लू पहिए में फंस जाने से सिर के बल सड़क पर गिर गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर पहुंची चौकी पुलिस ने उसे सीएचसी महेवा में भर्ती कराया। जहां से जिला अस्पताल रेफर किया गया। वहीं, इलाज के दौरान मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार मंगलवार को दोपहर के लगभग स्वरूपनगर भरसान निवासी दीपेंद्र सिंह अपनी पत्नी कुसुमा देवी (20) बेटे अंश के साथ जसवंतनगर जा रहे थे, महेवा हाईवे ओवरब्रिज पर चलती बाइक में कुसुमा का पल्लू फंस गया। जिससे वह सड़क पर ही गिरने के कारण गंभीर रूप से घायल हो गई।

स्थानीय लोगों ने दुर्घटना की सूचना चौकी प्रभारी महेवा मोहनवीर सिंह चौधरी को दी। जिन्होंने तुरंत पहुंचकर एंबुलेंस द्वारा घायल महिला को महेवा सीएचसी पहुंचाया। डॉक्टर गौरव त्रिपाठी ने गंभीर अवस्था को देखते हुए प्राथमिक उपचार करते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई।

हादसे में उसका एक बच्चा भी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद पति का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। परिजनों ने बताया कि दीपेंद्र की बीते साल ही शादी हुई थी।

ये भी पढ़ें- Chaitra Navratri 2024: कानपुर में देवी मां के मंदिरों में दर्शन करने पहुंच रहे भक्त...चरम पर उत्साह, इस दिन बंटेगा जंगली देवी मंदिर में खजाना

संबंधित समाचार