नेपाल,बिहार से अयोध्या आना जाना होगा आसान,अयोध्या से जनकपुर के लिए चलेगी सीधी ट्रेन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ । उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के अयोध्या स्टेशन से जनकपुर तक सीधी ट्रेन चलाने की कवायद तेज हो गयी है। अब नेपाल,बिहार से अध्योया श्रीराम लला का दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं को जल्द ही आवागमन में बेहतर सुविधा मिलेगी । श्रद्धालुओं को अयोध्या आने के लिए अब उन्हे आरक्षित बर्थ मिल सकेगी ।
राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के बाद नेपाल से बड़ी संख्या में श्रद्धालु अयोध्या आ रहे हैं। ऐसे में रेलवे अयोध्या से जनकपुर तक सीधी ट्रेन चलाने की योजना बना रहा है। उत्तर रेलवे, पूर्वोत्तर रेलवे और पूर्व मध्य रेलवे इसकी योजना बना चुके हैं। चुनाव बाद ट्रेन का ऐलान किया जा सकता है। अभी तक नेपाल के लिए बिहार के मधुबनी के जयनगर से नेपाल के जनकपुरधाम होते हुए कुर्था तक पैसेंजर ट्रेन चल रही है। इसी रूट से रेलवे सीधे नेपाल तक नई ट्रेन चलाने की कार्ययोजना में जुटा है। रेलवे सूत्रों ने बताया कि अयोध्या से नेपाल तक चलने वाली यह नई ट्रेन करीब 110 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से दौड़ेगी। नेपाल तक पड़ने वाले रेलवे के तीनों जोन ने अपनी-अपनी टाइमिंग भी रेलवे बोर्ड को भेज दी है।
 

संबंधित समाचार