जौनपुर पहुंचे राज्यपाल कलराज मिश्र, कहा-नई शिक्षा नीति व्यावहारिक और आधुनिक 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जौनपुर, अमृत विचार। राज्यपाल कलराज मिश्र ने मंगलवार को कहा कि बदलते वैश्विक परिदृश्य में ज्ञान आधारित अर्थव्यवस्थाओं की आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए शिक्षा में गुणवत्ता, नवाचार और अनुसंधान को बढावा देने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति बड़ी व्यावहारिक हैऔर आधुनिकीकरण है। पुरातन के साथ समन्वय स्थापित करने वाली है ।शिक्षा के लिए आवश्यक राष्ट्रीय भावनाओं और बारिकियों का समावेश परिलक्षित हो रहा है। 

राज्यपाल कलराज मिश्र ने कहा कि राज्य में राष्ट्रीय शिक्षा नीति का चरणबद्ध तरीके से क्रियान्वयन किया जायेगा।  राष्ट्रीय शिक्षा नीति के क्रियान्वयन के लिए आयोजित कार्यबल की विशेष बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। राज्यपाल ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति को जल्द ही लागू कर दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि राम मंदिर के निर्माण से देश को संस्कार व संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा। उक्त बातें राज्यपाल कलराज मिश्र  शे आज एक दिवसीय कार्यक्रम के तहसील मड़ियाहूँ  में ब्रम्हदेव मिश्रा के आवास पर कही।

ये भी पढ़ें -बाराबंकी DM ने मतदाताओं से किया संवाद, बोले-बूथ आने में असमर्थ हैं तो घर से करें मतदान, मैं हूं न

संबंधित समाचार