पीलीभीत: स्कूल के पीछे गेंद उठाने गए बच्चे तो पड़ी अधजली लाश पर नजर, शोर मचाकर दौड़े...जानिए पूरा मामला

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

DEMO IMAGE

पीलीभीत, अमृत विचार: घर से निकलने के बाद रहस्यमय ढंग से लापता हुए युवक का शव तीन दिन बाद अधजली हालत में गांव के ही स्कूल के पीछे पड़ा मिला। गेंद उठाने के लिए बच्चे स्कूल के पीछे गए तो शव पर नजर पड़ी। मृतक की पहचान उसके भाई ने की। हालांकि किसी तरह का कोई आरोप नहीं लगाया। पुलिस शव पोस्टमार्टम को भेज छानबीन में जुट गई है। 

जहानाबाद थाना क्षेत्र के गांव बारात बोझ निवासी साबिर (30) पुत्र बालीसेन मजदूरी करते थे। शनिवार को वह घर से बिना बताए निकला और लापता हो गया। परिजनों ने काफी तलाश किया लेकिन उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी। परिवार वाले खुद ही तलाशते रहे। पुलिस को सूचना नहीं दी गई थी। मंगलवार सुबह गांव के स्कूल में बच्चे खेल रहे थे । खेलते समय बच्चों की गेंद पीछे की तरफ चली गई। इस पर जब बच्चे गेंद उठाने के लिए गए तो शव देख होश उड़ गए। चीखते हुए बच्चे भागने लगे। इस पर भीड़ जमा हो गई। लापता युवक का शव अधजली हालत में मिला। जानकारी मिलने पर परिवार वाले भी आ गए।

मृतक के भाई शकील ने शव की पहचान लापता साबिर के रूप में की। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई। किसी तरह का आरोप नहीं लगाया। जिसके बाद कार्रवाई करते हुए पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। 

परिजन बोले नशा अधिक करता था मृतक
लापता युवक का शव मिलने के बाद मौके पर भीड़ जुटी हुई थी। हर कोई मौत को लेकर तरह तरह के कयास लगा रहा था। मगर परिजन ने किसी तरह की आशंका व्यक्त नहीं की। रंजिश से भी इंकार किया। बताया कि मृतक नशा अधिक करता था। मृतक के पांच बच्चे हैं।पति की मौत के बाद पत्नी मिराज बेगम का रोकर बुरा हाल रहा।

लापता युवक का अधजला शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर गई थी। मृतक नशा अधिक करता था। परिवार भी किसी तरह का आरोप नहीं लगा रहा है। मामले की जांच चल रही है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है--- मुकेश शुक्ला, इंस्पेक्टर जहानाबाद।

यह भी पढ़ें- पीलीभीत: जानवर चराने गए बुजुर्ग को बाघ ने बनाया निवाला, जिम्मेदार बोले- जंगल के भीतर हुई घटना...फंसा पेंच 

संबंधित समाचार