Bareilly News: चेंजओवर के दौरान प्रधानमंत्री से मिले मंत्री और कार्यकर्ता
बरेली, अमृत विचार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मंगलवार को बरेली एयरपोर्ट पर पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह, कई मोर्चों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मिले। प्रधानमंत्री का पीलीभीत में जनसभा होने की वजह से एयरपोर्ट पर चेंजओवर हुआ था।
प्रधानमंत्री का चेंजओवर निर्धारित समय से 20 मिनट की देरी से हुआ। प्रधानमंत्री से बरेली लोकसभा संयोजक राजकुमार शर्मा, जिला उपाध्यक्ष अजय सक्सेना, मंडल अध्यक्ष विक्रम सिंह, महिपाल सिंह, भगवान सिंह, रविशंकर, मोहित तिवारी, ज्ञान प्रकाश लोधी, राकेश कश्यप, मनोज कुमार आदि ने मुलाकात की।
ये भी पढे़ं- बरेली: करेंसी चेस्ट में धनराशि ले जाने के लिए क्यूआर रसीद जरूरी, चुनाव आयोग ने निर्देश किए जारी
