लखनऊ: होटल के बंद कमरे में मिला छात्र का शव मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के बिजनौर थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक होटल के कमरे में 21 वर्षी युवक का शव लटका मिला है। जिस होटल में युवक का शव मिला है उसका नाम एसएस पैलेस है।  बिजनौर पुलिस को सूचना मिली थी कि एसएस पैलेस के कमरा नंबर 102 में एक छात्रा का शव फंदे से लटका हुआ है जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मृतक आर्यन के पिता का नाम संतोष कुमार रावत है जो सरोजिनी नगर थाना के अंतर्गत गौरी के रहने वाले हैं। आर्यन चारबाग के जय नारायण डिग्री कॉलेज में ग्रेजुएशन की पढ़ाई कर रहा था। मंगलवार को वह घर में कॉलेज जाने की बात कह कर निकाला था। मंगलवार को ही 3:00 बजे उसने अपनी मां से फोन पर बात भी की थी। शाम 4:00 बजे उसका फोन स्विच ऑफ हो गया था। फोन स्विच ऑफ होने के बाद परिजनों ने आर्यन की तलाश शुरू की जिसके बाद दोस्तों से पूछताछ की लेकिन आर्यन के बारे में कुछ पता नहीं चल सका।

मंगलवार शाम 7:00 बजे के करीब आर्यन के चाचा उसके कुछ दोस्तों को लेकर एसएस पैलेस होटल पहुंचे यहां पर आर्यन के बारे में जानकारी की तो पता चला कि आर्यन कमरा नंबर 102 में रुका है। इसके बाद होटल स्टाफ ने आर्य का दरवाजा खटखटाया लेकिन अंदर से कोई प्रतिज्ञा नहीं मिली। जिसके बाद खिड़की के रास्ते से शीशा तोड़कर परिजन कमरे में दाखिल हुए जहां पर आर्यन का शव पंखे से लटका हुआ था।

मौके पर पहुंची पुलिस ने आर्यन के शो को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस होटल स्टाफ से घटना के बारे में पूछताछ कर रही है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं पुलिस अधिकारियों को कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आने के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी पुलिस को कमरे के अंदर शव के साथ खाली शराब की बोतल व गिलास मिले हैं।

यह भी पढ़ें:-बहराइच: पूजा के दौरान काटा सांप, तो डिब्बे में बंदकर इलाज के लिए पहुंचा अस्पताल, लोग देख कर रह गए दंग

संबंधित समाचार