यूपी STF को मिली बड़ी सफलता, UP आरक्षी भर्ती परीक्षा पेपर लीक कराने वाले मास्टरमाइंड को किया गिरफ्तार

डॉक्टर बनने राजस्थान गया था रवि अत्री, बन गया सबसे बड़ी परीक्षा लीक का मास्टरमाइंड

यूपी STF को मिली बड़ी सफलता, UP आरक्षी भर्ती परीक्षा पेपर लीक कराने वाले मास्टरमाइंड को किया गिरफ्तार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांस्टेबल भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में एसटीएफ ने कार्यवाही करते हुए पेपर लीक के मास्टरमाइंड रवि यात्री को गिरफ्तार कर लिया है। ‌ पेपर लीक मामले में अब तक एसटीएफ की इसे सबसे बड़ी कामयाबी माना जा रहा है। गिरफ्तार आरोपी रवि अत्री ने राजीव नयन मिश्रा के साथ मिलकर कांस्टेबल भर्ती परीक्षा लीक करने की प्लानिंग की थी। 

रवि अत्री ने सभी साथियों को इकट्ठा कर गुजरात के अहमदाबाद में स्थित ट्रांसपोर्ट कंपनी के कर्मचारियों की मदद से पेपर लीक कराया था। एसटीएफ ने पेपर लीक का खुलासा करते हुए मास्टरमाइंड रवि यात्री राजीव नयन मिश्रा शुभम मंडल समेत ट्रांसपोर्ट कंपनी के कई कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है।

एसटीएफ द्वारा गिरफ्तार किए गए मुख्य आरोपी रवि अत्री ने पूछताछ में कई खुलाशे किए हैं। रवि ने बताया कि वह वर्ष 2006 में श्री राम इंटर कॉलेज गौतम बुद्ध नगर से इंटरमीडिएट की परीक्षा पास करने के बाद राजस्थान में मेडिकल की तैयारी करने के लिए चला गया था। वहीं पर यह नकल माफियाओं के संपर्क में आया। इसके बाद इसने विभिन्न परीक्षाओं के पेपर में एक सॉल्वर के तरीके से काम किया। यहीं पर इसका संपर्क पेपर लीक करने वाले गिरोह से हुआ जिसके बाद उसने कई परीक्षाओं के पेपर लीक करने में भूमिका अदा की।

मास्टरमाइंड की गिरफ्तारी के बाद एसटीएफ चीफ अमिताभ यश ने जानकारी देते हुए बताया कि रवि अत्री से की गई पूछताछ में उत्तर प्रदेश कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के पेपर लीक से जुड़े कई तथ्य सामने आए हैं। रवि अत्री को इस बात की जानकारी थी कि ट्रांसपोर्ट कंपनी में सरकारी भर्ती से संबंधित पेपर आता है इसके बाद उसने इन कंपनियों में काम करने वाले कर्मचारियों से दोस्ती की।

कंपनियों में काम करने वाले कर्मचारियों का भरोसा जीतने के बाद इसने कर्मचारियों को पेपर लीक करने के बदले पैसे देने का लालच दिया। शुरुआत में इसने गिरोह में शामिल हुए कर्मचारियों को ₹30000 प्रतिमा माह दिए। ‌ मास्टरमाइंड ने पेपर लीक करने पर प्रत्येक कर्मचारियों को 15 लख रुपए देने का वादा किया था।

यह भी पढ़ें:-बहराइच: पूजा के दौरान काटा सांप, तो डिब्बे में बंदकर इलाज के लिए पहुंचा अस्पताल, लोग देख कर रह गए दंग