गोंडा: दो बाइकों की भिड़ंत में एक की मौत, दूसरा गंभीर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मसकनवां-चौरी सिकंदरपुर मार्ग पर प्रेमधन इन्टर कालेज मसकनवां के सामने हुआ हादसा

मसकनवा/गोंडा/अमृत विचार। मसकनवां-चौरी सिकंदरपुर मार्ग पर प्रेमधन इन्टर कालेज मसकनवां के सामने मंगलवार की रात दो बाइको की आमने सामने की भिड़ंत में एक बाइक सवार की मौके पर मौत हो गई जबकि  दूसरा बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल युवक को अयोध्या के जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया है। 

छपिया थाना क्षेत्र के पटखौली गांव का लहनो वाला गौरव वर्मा (22) रविवार को मसकमवा बाजार गया था। देर रात वह हाजार से वापस लौट रहा था। चौरी सिकंदरपुर मार्ग पर प्रेमधन इन्टर कालेज के समीप उसकी बाइक सामने से आ रही एक अन्य बाइक से टकरा गयी।

इस हादसे में गौरव की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि दूसरा बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया‌। घायल युवक की पहचान बस्ती जिले के परशुरामपुर थाना क्षेत्र के सुकरौली गांव के रहने वाले बृजेंद्र (23) के रूप में हुई है। पुलिस ने घायल युवक को इलाज के लिए अयोध्या के जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया है। 

थाना प्रभारी कृष्ण गोपाल राय ने बताया है की दो बाइक सवार की आमने-सामाने की टक्कर मे एक युवक की मौत हो गई है जबकि दूसरे युवक का इलाज चल रहा है। मृतक युवक का शव कब्जे मे लेकर विधिक कार्रवाई की जा रही है। 

यह भी पढ़ें:-बहराइच: पूजा के दौरान काटा सांप, तो डिब्बे में बंदकर इलाज के लिए पहुंचा अस्पताल, लोग देख कर रह गए दंग

संबंधित समाचार