बरेली: भूमि विवाद में अधिवक्ता बेटे ने की मां-बाप की हत्या

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। भूमि विवाद में बेटे ने मां-बाप की गोली मारकर हत्या कर दी। बेटे ने पहले आंगन में खड़े होकर कीर्तन कर रहे पिता पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। गोली की आवाज सुनकर उसकी मां ने शौचालय से बाहर आने की कोशिश की तो बेटे ने उन्हें भी गोली मार दी। गांव वालों के …

बरेली, अमृत विचार। भूमि विवाद में बेटे ने मां-बाप की गोली मारकर हत्या कर दी। बेटे ने पहले आंगन में खड़े होकर कीर्तन कर रहे पिता पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। गोली की आवाज सुनकर उसकी मां ने शौचालय से बाहर आने की कोशिश की तो बेटे ने उन्हें भी गोली मार दी। गांव वालों के सामने ही आरोपी बेटा मौके से फरार हो गया। वारदात की सूचना पर डीआईजी, एसएसपी समेत एसपी देहात मौके पर पहुंच गए। हालांकि, देर रात तक उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी। पुलिस ने दुर्गेश समेत दो अन्य लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

मीरगंज के बहरौली निवासी लालता प्रसाद (72) सेवानिवृत्त शिक्षक थे। उनके दो बेटे और चार बेटियां हैं। दोनों बेटे दुर्गेश और उमेश अधिवक्ता हैं। लालता प्रसाद ने गांव में तीन मकान और 85 बीघा जमीन थी। उन्होंने दोनों बेटों को एक-एक मकान दे दिया था और अलग अपने मकान में पत्नी के साथ रह रहे थे। दुर्गेश को अपने मकान में जाने के लिए पिता के घर के सामने से होकर जाना पड़ता है। दुर्गेश इस रास्ते को अपने हिस्से में करने की बात कह रहा था। इस बात को लेकर उन्हें बीच में कई बार विवाद हो गया था।

इसी विवाद के चलते दुर्गेश मंगलवार सुबह बाइक से पिता के घर पहुंचा और उनकी हत्या कर दी। गोलियों की आवाज सुनकर जैसे ही दुर्गेश की मां मोहन देई शौचालय से बाहर निकलने लगी, दुर्गेश ने उन्हें भी गोली मार दी। वारदात के बाद आरोपी दुर्गेश मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना पर डीआईजी राजेश कुमार पांडेय, एसएसपी रोहित सिंह सजवाण, एसपी देहात डा. संसार सिंह समेत सीओ मीरगंज पहुंच गए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार मृतक दंपति को दो-दो गोलियां लगी थीं।

“अधिवक्ता बेटे ने संपत्ति के विवाद में मां-बाप की गोली मारकर हत्या कर दी है। आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस टीमें लगाई गई हैं। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।” -रोहित सिंह सजवाण, एसएसपी

संबंधित समाचार