लखीमपुर-खीरी: ट्रेन से कटकर युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

demo image

लखीमपुर-खीरी, अमृत विचार। शहर की राजापुर रेलवे कॉसिंग से एक किलोमीटर दूर युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही उसके परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 

हादसा मंगलवार की रात करीब 11 बजे के करीब हुआ। राजापुर रेलवे क्रॉसिंग से एक किलोमीटर खीरी रेलवे स्टेशन की तरफ एक युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान कराई तो उसकी शिनाख्त थाना खीरी के गांव श्यामलाल पुरवा निवासी संदीप रस्तोगी (34) के रूप में हुई है। पुलिस की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए। राजापुर चौकी पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

ये भी पढे़ं- लखीमपुर-खीरी: ईद को लेकर ट्रैफिक पुलिस ने बनाया प्लान, शहर में सुबह आठ से रात नौ बजे तक बड़े वाहन नहीं करेंगे प्रवेश

 

 

संबंधित समाचार