Etawah Fire: कई जगह आग लगने से लाखों का नुकसान, फसलें जलने से किसान परेशान

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

इटावा में जर्जर हाईटेंशन लाइन टूटने से लगी आग छह बीघा गेंहू की फसल जली

इटावा, अमृत विचार। खेत में झूल रहे जर्जर हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गेहूं की फसल पर गिर पड़ा। तारों से निकली चिंगारी से खेत में खड़ी गेहूं की छह बीघा फसल जलकर राख हो गई। 

ऊसराहार कस्बा से सरसईनावर मार्ग को जाने वाले रास्ते के समीप ही मोहरी निवासी अरविंद शर्मा का छह बीघा खेत है। इस खेत को ऊसराहार निवासी नसीम खां ने बंटाई पर ले रखा है। नसीम ने परिवार का पेट पालने के लिए पूरी मेहनत से खेत में गेंहू की फसल तैयार की। उसने गेंहू की कटाई भी शुरू कर दी थी। 

सुबह कटाई कर वह घर पर खाना खाने चला गया। इसी बीच  खेतो में हाई टेंशन लाइन का जर्जर तार टूटकर गेंहू के खेत में गिर पड़ा। तारों से निकली चिंगारी ने पलक झपकते आग का विकराल रूप धारण कर लिया।  पूरे छह बीघा खेत में खडी गेंहू की फसल जलकर राख हो गई । तहसीलदार ताखा मोहम्मद असलम ने बताया मौके से नुकसान का आकंलन कर मुआवजे के लिए मंडी समिति को रिपोर्ट भेजी जा रही है।

भैंसाई में विद्युत चिंगारी से तीन बीघा गेंहू की फसल स्वाह

भरथना क्षेत्र के ग्राम भैंसाई में राम बहादुर सिंह की तीन बीघा गेंहू की फसल जलकर राख हो गई। किसान के खेत के ऊपर से गुजरे हाई टेंशन विद्युत तार से गिरी चिंगारी से फसल में आग लगी थी। राजस्व विभाग की टीम ने 30 हजार रुपये की फसल का नुकसान का अनुमान लगाया है। ग्राम नगला प्रान में अज्ञात कारणों के चलते प्रदीप कुमार के घर में भीषण आग लग गई। 50 हजार से अधिक का घरेलू कीमती सामान जल कर राख हो गया। फायर कर्मियों ने बिना समय बिताए मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया ।

शार्ट सर्किट से लगी आग में कीमती सामान जला 

इकदिल थाना क्षेत्र के गांव चांदनपुर में मंगलवार देर शाम को घर में लगी बिजली की केबिल के शॉर्ट सर्किट होने से घर के बगल में रखी झोपड़ी में चिंगारी गिरने से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। किसान सियाराम पुत्र देवजीत गांव चांदनपुर ने बताया की झोपड़ी में भूसा लगभग 40 क्विंटल, 80 गट्ठा ढेचा, और कुछ कपड़े चारपाई पर बिछाने वाले  रखे हुए थे जो पूरी तरह जलकर नष्ट हो गए।  

झोपड़ी के बगल में मेरा पक्का मकान भी चटक गया। पड़ोसी रामशंकर की एक भैंस इस तेज आग की बदौलत झुलस गई।  इस आग को बुझाने की वजह से आदर्श बाबू (15) व अंकित कुमार( 17) आग बुझाने की वजह से हाथ झुलस गए । मौके पर पहुंचे लेखपाल योगेंद्र सिंह ने आग से हुए नुकसान का आकंलन किया।

ये भी पढ़ें- Kanpur Crime: युवक ने तमंचे से गोली मारकर खुद को उड़ाया...खून से लथपथ शव देख परिजनों के उड़े होश, पत्नी बोली- बीमारी से रहते थे परेशान

संबंधित समाचार