Kannauj: भाई से दोस्ती...फिर बहन से किया दुष्कर्म, सात माह की निकली गर्भ, प्रसव के दौरान बच्चे की मौत, जानें- पूरा मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कन्नौज में भाई से दोस्ती कर घर में लेटे किशोर ने किशोरी से किया दुष्कर्म

कन्नौज, अमृत विचार। एक किशोर ने भाई से दोस्ती गांठी और घर में ही लेट गया। इसके बाद उसकी नाबालिग बहन से दुष्कर्म किया। परिजन मंगलवार को पेट में दर्द होने पर जिला अस्पताल लाये। यहां महिला डॉक्टर ने जांच के बाद सात माह की गर्भवती होने की पुष्टि की। दर्द अधिक होने पर उसका प्रसव कराया गया। उसने पुत्र को जन्म दिया जिसकी कुछ देर बाद मौत हो गई। पिता ने आरोपी किशोर के खिलाफ सदर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 

सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में सात माह पहले एक युवती की शादी में खाना बनाने निकट गांव का किशोर आया था। देर रात कार्यक्रम समाप्त होने के बाद उसने किशोरी के भाई से दोस्ती कर ली। इसके बाद वह रात में उसके ही घर सोने पहुंचा। भाई ने उसे अपने साथ लिटाया। देर रात आरोपी किशोरी के पास पहुंच गया और दुष्कर्म किया।

इसकी जानकारी किशोरी ने अपने परिजनों को नहीं दी। दो दिन पहले जब किशोरी के पेट में दर्द हुआ तो उसने अपने पिता को बताया। मंगलवार को पिता उसे लेकर निकट के एक डॉक्टर के पास पहुंचा। उसने जिला अस्पताल में महिला डॉक्टर को दिखाने के लिये भेज दिया। पिता जिला अस्पताल पहुंचा जहां महिला डॉक्टर ने जांच के बाद किशोरी के गर्भवती होने की पुष्टि की। उन्होंने सीएमएस समेत पुलिस को जानकारी देने के बाद किशोरी को बचाने के लिये रात में किसी तरह प्रसव कराया।

किशोरी ने पुत्र को जन्म दिया जिसकी कुछ देर बाद उ मौत हो गई। इसके बाद पिता ने पूछताछ की तो उसने आरोपी का नाम बताते हुए घटना की जानकारी दी। इस पर पिता ने सदर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करा दी। पुलिस ने आरोपी किशोर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

ये भी पढ़ें- Kanpur Crime: युवक ने तमंचे से गोली मारकर खुद को उड़ाया...खून से लथपथ शव देख परिजनों के उड़े होश, पत्नी बोली- बीमारी से रहते थे परेशान

संबंधित समाचार