अयोध्या: 39 डिग्री पर पहुंचा तापमान, हीट वेव देख स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में बेड आरक्षित, ओआरएस घोल का रखाया स्टॉक

स्वास्थ्य विभाग सीएचसी व पीएचसी के बाहर लगवा रहा हीट वेव से बचाव के बोर्ड

अयोध्या: 39 डिग्री पर पहुंचा तापमान, हीट वेव देख स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में बेड आरक्षित, ओआरएस घोल का रखाया स्टॉक

अयोध्या, अमृत विचार। अभी अप्रैल महीने की 15 तारीख भी नहीं बीती है और पारे का मिजाज बदल गया है। दिन में धूप तीखी होने के साथ ही गर्म हवाएं चलने लगी हैं। हीट वेव (लू) को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया और बचाव के लिए एडवाइजरी जारी कर दी। यही नहीं अस्पतालों में बेड भी आरक्षित करा दिए गए हैं। बुधवार को अधिकतम तापमान सामान्य से ढाई डिग्री अधिक रिकार्ड किया गया।

हीट वेव को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने जिले की 14 सीएचसी पर दो-दो बेड आरक्षित रखने के निर्देश दिए हैं। एपीडेमोलॉजिस्ट डॉ. अरविंद श्रीवास्तव ने बताया कि हीट वेव की स्थिति शरीर की कार्य प्रणाली पर प्रभाव डालती है, जिससे मृत्यु भी हो सकती है। सीएमओ डॉ. संजय जैन के अनुसार अस्पतालों में सभी दवाओं के साथ ओआरएस का स्टॉक भी रखवाया गया है। इसके अलावा सीएचसी-पीएचसी के बाहर हीट वेव से बचाव के लिए बोर्ड लगवाया जा रहा है। उधर, जिला अस्पताल में भी आठ बेड का रिजर्व वार्ड लू के मरीजों के आरक्षित किया गया है। 

हीट वेव से बचाव के उपाय

1-तेज धूप और गर्म हवा से बचें। 
2-बहुत जरूरी हो तभी घर से बाहर निकलें।
3-जितनी बार हो सके पानी पियें।
4-हल्के रंग के सूती कपड़े पहनें। 
5-धूप से बचने के लिए गमछा, टोपी, छाता, धूप का चश्मा का प्रयोग करें।
6-घर में बना पेय पदार्थ जैसे कि लस्सी, नमक चीनी का घोल, नींबू पानी, छाछ, आम पना इत्यादि का सेवन करें।

अचानक तापमान बढ़ा है, मौसम बिगड़ेगा

आचार्य नरेंद्र देव कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि हीट वेव पिछले दो दिनों में चली हैं। अप्रैल अभी पूरा बचा ही है। आगे चलनी ही चलनी है। हालांकि इस बार बहुत ही जल्दी तापमान 39 डिग्री पर पहुंच गया है। 17 अप्रैल से अप्रैल से डिस्टर्बेंस होगा। आंधी व बािरश की भी संभावना है। उन्होंने बताया कि बुधवार को अधिकतम तापमान 39.5 व न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

आगामी सात दिनों का अनुमानित तापमान

तारीख    अधिकतम    न्यूनतम
11             38.5             23
12             39.4             22.2
13             39               20.1
14             38.7            22.2
15             39.2            21.0
16             39.8            23.0
17             39.9            21.0

नोट- तापमान डिग्री सेल्सियस में

ये भी पढ़ें -Lok Sabha Election 2024: भाजपा ने यूपी की 7 सीटों पर फाइनल किये ये नाम, रीता बहुगुणा जोशी का काटा टिकट