इलाहाबाद सीट पर नीरज त्रिपाठी, फूलपुर से प्रवीण पटेल लड़ेंगे लोकसभा चुनाव

इलाहाबाद सीट पर नीरज त्रिपाठी, फूलपुर से प्रवीण पटेल लड़ेंगे लोकसभा चुनाव

प्रयागराज, अमृत विचार। लोकसभा चुनाव में टिकट के लिए प्रबल दावेदारी करने वालों की उम्मीदों पर पानी फिर गया। भाजपा ने फूलपुर लोकसभा सीट से प्रवीण सिंह पटेल और इलाहाबाद संसदीय सीट से नीरज त्रिपाठी को अपना  उम्मीदवार बुधवार को घोषित कर दिया है। प्रवीण पटेल वर्तमान में फूलपुर से विधायक हैं, जबकि नीरज त्रिपाठी पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और राज्यपाल स्व. केशरी नाथ त्रिपाठी के पुत्र के साथ इलाहाबाद हाईकोर्ट में अपर महाधिवक्ता भी हैं। 

भारतीय जनता पार्टी ने प्रयागराज (इलाहाबाद) और फूलपुर से वर्तमान दोनों महिला सांसदों में प्रो. रीता बहुगुणा जोशी और केशरी देवी पटेल का टिकट काटते हुए प्रयागराज के ही दो भाजपा नेताओं को टिकट दे दिया है। बुधवार को भाजपा की ओर से जारी नई लिस्ट में पार्टी ने इलाहाबाद संसदीय सीट से नीरज त्रिपाठी और फूलपुर लोकसभा क्षेत्र से प्रवीण सिंह पटेल को उम्मीदवार बनाया है। 

नीरज त्रिपाठी पूर्व राज्यपाल स्व. केशरीनाथ त्रिपाठी के पुत्र हैं। वह इलाहाबाद हाईकोर्ट के अपर महाधिवक्ता भी हैं। इसके अलावा भाजपा ने कौशाम्बी लोकसभा से दो बार से लगातार विनोद रहे विनोद सोनकर पर एक बार फिर भरोसा करते हुए उन्हें उम्मीदवार बनाया है।

बता दें कि भाजपा ने वर्तमान में दोनों महिला सांसदों को टिकट नही दिया है। फिल्हाल यह चर्चा काफी समय से चल रही थी कि दोनों महिला सांसदों प्रो. रीता बहुगुणा जोशी और केशरी देवी पटेल को टिकट नही दिया जायेगा।

ये भी पढ़ें -गोंडा: आचार संहिता उल्लंघन मामले में भाजपा सांसद और सपा प्रत्याशी पर एफआईआर दर्ज