गाजियाबाद: उद्योगपति अजय पांचाल की अपहरण के बाद हत्या

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में बदमाशों के हौंसले दिनों-दिन बुलंद हो रहे हैं। उद्योगपति अजय पांचाल की अपहरण के बाद मंगलवार को हत्या कर दी गई। उद्योगपति की सोमवार शाम हज हाउस के पास लावारिस हालत में कार खड़ी मिली थी और आज सुबह थाना लिंक रोड क्षेत्र में उनका शव मिला। शरीर पर …

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में बदमाशों के हौंसले दिनों-दिन बुलंद हो रहे हैं। उद्योगपति अजय पांचाल की अपहरण के बाद मंगलवार को हत्या कर दी गई।

उद्योगपति की सोमवार शाम हज हाउस के पास लावारिस हालत में कार खड़ी मिली थी और आज सुबह थाना लिंक रोड क्षेत्र में उनका शव मिला। शरीर पर पिटाई के निशान और तार से गला दबाकर हत्या की आशंका है। उद्यमी की साहिबाबाद के राजेन्द्र नगर औद्योगिक क्षेत्र में बिजली की केबल बनाने की फैक्ट्री है। वह कल दोपहर से लापता थे।

संबंधित समाचार