बरेली: 205 स्कूलों को यूडायस पोर्टल पर डाटा भरने का अंतिम मौका, जानें लास्ट डेट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

DEMO IMAGE

बरेली, अमृत विचार: यूडायस पोर्टल पर स्कूल संबंधी डाटा फीड करने के लिए विद्यालयों को फिर से अंतिम मौका दिया गया है। जिले में कुल 5070 स्कूलों में से 205 स्कूलों ने अभी तक पोर्टल पर डाटा फीड नहीं किया गया है। जबकि स्कूलों को सत्र शुरू होने के तीन माह पहले ही डाटा फीड करने के निर्देश दिए गए थे।

इस संबंध में बेसिक शिक्षा विभाग ने स्कूल के प्रधानाध्यापकों और प्रबंधकों को कई बार नोटिस जारी किए लेकिन इस ओर ध्यान नहीं दिया गया। एमआईएस प्रभारी रणधीर सिंह पटेल ने बताया कि स्कूल के प्रधानाध्यापकों और प्रबंधकों को 12 अप्रैल तक डाटा फीड करने का अंतिम मौका दिया गया है।

यह भी पढ़ें- बरेली कॉलेज में शिक्षक कम पड़े कम, देरी से शुरू हुई परीक्षा

संबंधित समाचार