Kanpur Accident: हाईवे पर खड़े ट्रक से टकराई कार; हादसे में मासूम सहित दो की मौत, पांच घायल...हैलत में भर्ती

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर, अमृत विचार। हाईवे पर खड़े ट्रक से कार टकरा गई, जिससे मासूम सहित दो लोगों की मौत हो गई है। जबकि हादसे में पांच लोग घायल भी हुई हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

हाईवे पर खड़े ट्रक अक्सर हादसों को निमंत्रण देते हैं। फिर भी ट्रक चालकों की मनमानी देखने को मिलती रहती है। इसी कड़ी में सचेंडी थाना क्षेत्र में भौती के पास भीषण सड़क हादसा हो गया, जहां हाईवे पर खड़े ट्रक से कार टकरा गई। हादसे में कार सवार मासूम सहित दो लोगों की मौत हो गई। जबकि पांच अन्य घायल भी हुए हैं। 

राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए हैलट अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं घटना में मृत लोगों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना की सूचना मिलने पर हादसे में शिकार लोगों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

यह भी पढ़ें- Farrukhabad: किसान नेता के जहर खाने के मामले ने पकड़ा तूल; भाकियू नेता बोले- 'रिपोर्ट न लिखने पर उठाएंगे बड़ा कदम'

 

संबंधित समाचार