भाई की शादी का कार्ड बांटने जा रहे युवक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, ट्रामा सेंटर में हुई मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामसनेहीघाट/ बाराबंकी, अमृत विचार। गुरुवार को भाई की शादी के कार्ड बांटने जा रहे बाइक सवार युवक को नेशनल हाईवे पर किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिसमें बाइक सवार को गंभीर हालत में एम्बुलेंस की मदद से सीएचसी बनीकोडर लाया गया और हालत नाजुक के कारण डाक्टरो ने ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। जहां पर उसकी मौत हो गई। 

गुरुवार को सुबह करीब साढ़े नौ बजे कोतवाली रामसनेही घाट अंतर्गत अयोध्या लखनऊ नेशनल हाइवे पर भुडेहरी गांव मोड के पास किसी वाहन ने एक बाइक में टक्कर मार दी। जिसमें बाइक सवार युवक की इलाज के दौरान मौत गई। मृतक की शिनाख्त  सतीश विश्कर्मा पुत्र संतोष कुमार निवासी हरिहर नगर कमता थाना चिनहट के रुप में हुई। सतीश अपने बड़े भाई की 23 अप्रैल की शादी का कार्ड अपने पृतक घर कोतवाली रुदौली अंतर्गत सराय आलम  बाइक से बांटने जा रहे थे। तभी किसी अज्ञात वाहन ने पीछे से भुडेहरी मोड़ नेशनल हाईवे पर ठोकर मार दिया।

राहगीरों से 108 एम्बुलेंस पर एमटी नित्यानंद वर्मा और पायलट धर्मानंद को मिली। तत्काल मौके पर पहुंचकर मरीज को लाकर सीएचसी में एडमिट कराया। जहां हालत को नाजुक देखते हुए डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सतीश विश्वकर्मा को ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। जहां पर उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।

ये भी पढ़ें -लखीमपुर-खीरी: पचपेड़ी घाट पर कलश में जल भरते समय युवक डूबा, मौत

संबंधित समाचार