Farrukhabad News: मात्र एक रुपये का लेनदेन...पेट्रोल पंप कर्मी व युवकों में दे दना दन, जानिए- क्या है पूरा मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फर्रुखाबाद में एक रुपये के लेनदेन में पेट्रोल पंप कर्मियों व युवकों में मारपीट

फर्रुखाबाद, अमृत विचार। शमसाबाद थानाक्षेत्र के फैजबाग मार्ग पर स्थित एक पेट्रोल पंप पर रुपयों के लेनदेन में पेट्रोल पंप कर्मचारियों और बाइक सवार युवकों को बीच मारपीट हो गई। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है।

शमसाबाद-फैजबाग मार्ग पर मोहल्ला खानपुर के पास स्थित पेट्रोल पंप से दो युवकों ने बाइक में 99 रुपये पेट्रोल डलवाया। युवकों ने 100 रुपये देकर एक रुपया वापस मांगा। इसी बात पर पेट्रोल पंप कर्मचारी और युवकों के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते गालीगलौज और मारपीट होने लगी। 

मारपीट होने से पेट्रोल डलवाने आए अन्य लोगों में अफरा-तफरी मच गई। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। एसओ बलराज भाटी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पेट्रोल पंप कर्मचारी समेत दोनों युवकों को पकड़ लिया। थाने में दोनों पक्षों के बीच समझौता होने पर उन्हें छोड़ दिया गया। एसओ बलराज भाटी ने बताया कि एक रुपये वापस करने को लेकर झगड़ा हो गया था। समझौता होने पर दोनों पक्षों को छोड़ दिया गया।

ये भी पढ़ें- Chaitra Navratri 2024: तंत्र साधना के लिए प्रसिद्ध राजेश्वरी देवी मंदिर...Unnao में इस जगह पर है स्थित, इस तरह पहुंचे

संबंधित समाचार