लखनऊ: डॉ अमित भारद्वाज फिर बने निदेशक, विभागीय कार्रवाई समाप्त 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। डॉ अमित भारद्धाज को फिर से उच्च शिक्षा निदेशक के पद पर तैनात किया गया है। उनके खिलाफ चल रही विभागीय कार्रवाई को समाप्त करते हुए दोबारा तैनाती दी गई है। इस संबंध में प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा एमपी अग्रवाल ने शुक्रवार को आदेश जारी किया है। दरअसल बीते साल 14 फरवरी 2023 को उनके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई के आदेश दिए गए थे। वहीं शुक्रवार को ये जांच समाप्त कर दी गई। साथ ही उनकी संबद्धता समाप्त करते हुए उन्हें फिर से निदेशक उच्च शिक्षा के पद पर तैनात करने का फैसला किया गया।

ये भी पढ़ें -लखनऊ मेट्रो ने बीटेक छात्रों को कराया एजुकेशनल गाइडेड टूर, ट्रेन संचालन के बारे में दी जानकारी

संबंधित समाचार