बरेली: सुभासपा के प्रदेश सचिव से मांगी 10 लाख की रंगदारी, 7 लोगों पर FIR

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार: कोतवाली क्षेत्र के सिविल लाइंस स्थित एक दुकान को 18 लाख रुपये में बेचने के बाद भी खाली करने के लिए सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के प्रदेश सचिव से 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई। सीओ प्रथम पंकज श्रीवास्तव के आदेश पर पुलिस ने चार नामजद और तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

सुभाषनगर क्षेत्र के नेकपुर निवासी भारतेन्दु सोनकर ने बताया कि उन्होंने कालीबाड़ी के भाजपा मंडल अध्यक्ष मोहित शर्मा से 16 मार्च 2023 को सिविल लाइंस स्थित तिवारी भवन के सामने एक दुकान 18 लाख रुपये में खरीदी थी। दुकान बेचने के बाद भी उन्होंने खाली नहीं किया।

आरोप है कि उन्होंने 28 फरवरी को दुकान खाली करने को कहा तो मोहित ने अपने भाई शोभित तिवारी, माता मालती देवी, पत्नी समेत तीन अज्ञात लोगों ने उनके साथ मारपीट की और दुकान खाली कराने की बदले में 10 लाख रुपये की मांग की।

यह भी पढ़ें- बरेली: जमीन का फर्जी इकरारनामा कर 58 लाख की ठगी, 12 लोगों पर FIR

संबंधित समाचार