जौनपुर: भक्ति रस की धारा में भक्तों ने लगायी डुबकी, लगा जयकारा

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

जौनपुर, अमृत विचार। चैत्र नवरात्रि को लेकर जगह-जगह स्थित देवी मन्दिरों, चौरा माता स्थलों पर जहां पूजा-पाठ, भजन-कीर्तन किया जा रहा है, वहीं लोगों द्वारा घरों में कलश रखकर पूरे विधि-विधान से देवी स्तुति की जा रही है। इसी क्रम में पूजा-पाठ के साथ भजन, कीर्तन, जागरण, माता की चौकी आदि अनुष्ठान भी किया जा रहा है समाजसेवी एवं उद्योगपति अभिनेन्द्र सिंह राठौर के आवास पर माता की चौकी रखी गयी जहां पूरे विधि विधान से माता रानी का पूजा-पाठ किया गया। इसके बाद राजू रेखा एंड कंपनी ने माता रानी का एक से बढ़कर देवी गीत, पचरा आदि की प्रस्तुति की जिसे सुनकर उपस्थित लोग मंत्र मुग्ध हो गये जो कई घण्टे तक भक्ति रस की धारा में डुबकी लगाते रहे।

इसके बाद आरती के साथ प्रसाद वितरित किया गया जहां सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। वहीं माता रानी के जयकारों से पूरा वातावरण देवीमय रहा। इस मौके पर आये आगंतुकों का स्वागत कार्यक्रम के आयोजक अभिनेन्द्र सिंह राठौर ने समस्त आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया सभी को प्रसाद वितरित करके आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर ब्रजराज सिंह, विशाल सिंह बिट्टू, रत्ना सिंह, सावित्री देवी, सरिता सिंह, रूपलता सिंह पत्रकार शशिकांत तिवारी  सहित तमाम महिला, पुरूष, युवा भक्तगण उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार