Jaunpur fire: मड़हे में लगी आग, गृहस्थी का सामान जलकर खाक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जौनपुर, अमृत विचार। जिले के मछलीशहर थाना क्षेत्र के वारी गांव में शनिवार को सुबह अज्ञात कारणों से आग लगने के कारण रिहायशी छप्पर में रखा घर गृहस्थी का काफी सामान जलकर खाक हो गया। वारी गांव निवासी बड़ेलाल गौतम का एकमात्र रहने के लिए रिहायशी मड़हे में घर गृहस्थी का सामान रखकर रहता था। वह जलकर राख हो गया है। पीड़ित दिहाड़ी मजदूर है। 

शनिवार सुबह ही छप्पर में धुआं दिखाई दिया। जब तक आग पर काबू पाते उसमे रखा गेहूं, चावल, चारपाई, बिस्तर और कुछ नगद रुपए सब जलकर खाक हो गया। वारी ग्राम प्रधान कमलेश मिश्रा ने कहा कि हम लोग मिलकर के राशन पानी की कुछ व्यवस्था इस पीड़ित के लिए कर रहे हैं। और कुछ नगद पैसा लोगो के सहयोग से पीड़ित के लिए कर दे रहे है। आग लगने की सूचना पर हलका लेखपाल ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया। गांव वालो का कहना था कि सरकार से कुछ मदद पीड़ित को मिल जाता तो बहुत अच्छा होता।

ये भी पढ़ें -Bareilly News: परसाखेड़ा में फोम फैक्ट्री में लगी भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां मौजूद

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कांवड़ यात्रा को लेकर लखनऊ में सख्ती, मुख्य मार्गों पर बंद रहेंगी नॉनवेज की दुकानें; FSDA करेगा खाद्य पदार्थों की जांच
CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा