श्रावस्ती के जंगलों में लगी आग, बुझाने में जुटे फायर फाइटर
श्रावस्ती,अमृत विचार। जमुनहा क्षेत्र के ककरदरी जंगल मे शनिवार को आग लग गई। सूचना पर पहुंचे अग्निशमन, एसएसबी, पुलिस व वनकर्मियों के साथ ग्रामीणों ने आग बुझाने के लिए कड़ी मशक्कत की। फायर लाइन बनाकर आग को काबू करने का प्रयास किया जा रहा है। आग में झाड़ियों के साथ ही रोपे गए छोटे छोटे पौधे भी जल गए।
जिस स्थान पर आग लगी है वहाँ पर अग्निशमन की गाड़ी न पहुंच पाने से काफी दिक्कतें आ रही है। गौरतलब है कि इस मौसम में तेज हवाओं के चलने का सिलसिला जारी है। जंगल में पेड़-पौधे शुष्क हो गए हैं साथ ही पतझड़ भी हो रहा है। ऐसे में एक छोटी सी चिंगारी भी विकराल आग का रूप ले लेती है।
ये भी पढ़ें -Bareilly News: परसाखेड़ा में फोम फैक्ट्री में लगी भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां मौजूद
