महिला सम्मान,सशक्तिकरण भाजपा सरकार की प्राथमिकता,लखनऊ में कमल खिलाने की अपील

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ की जनता पुनः तीसरी बार राजनाथ सिंह को विजयी बनायेगी

लखनऊ । भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर की नेतृत्व में शनिवार को महिला संवाद सम्मेलन का आयोजन उत्तर विधानसभा क्षेत्र के उत्तर मण्डल -5 की केसरिया भवन में किया गया जिसमे लखनऊ महापौर सुषमा खर्कवाल, भाजपा नेत्री अपर्णा विष्ट, महिला मोर्चा अध्यक्ष सीता नेगी मुख्य वक्ता रही ।
 
महापौर सुषमा खर्कवाल ने महिला संवाद समारोह में मातृशक्तियों से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के नेतृत्व में नारी रक्षा -सुरक्षा, सम्मान और महिला आरक्षण के विषयों पर चर्चा की और पुनः तीसरी बार राजनाथ सिंह को विजयी बनाने की अपील की।
 
उन्होने कहा कि भाजपा सरकार महिला सम्मान,सुरक्षा, सशक्तिकरण के लिए हमेशा संकल्पित है। इस अवसर पर महिला मोर्चा प्रदेश कार्यालय प्रभारी रमा सिंह,पार्षद मान सिंह,राघवराम तिवारी, जानकीपुरम प्रथम पार्षद निशा तिवारी, जानकीपुरम तृतीय पार्षद दीपक लोधी, मंडल अध्यक्ष राकेश पाण्डेय,महामंत्री रीना चौरसिया, अभिरुचि वाजपेयी , उत्तर मंडल अध्यक्षा दिव्यांशी, मंडल अध्यक्ष श राकेश पाण्डेय जी, मनोज, मंडल महामंत्री संजय तिवारी, माला निगम, रूबी सिंह, शशि वर्मा, मीरा पाण्डेय, रेनू रावत, मानसिंह यादव, रचना, राजकुमारी मौर्या, सपना तिवारी, रीता, निशा सहित गणमान्य जन उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार