Kanpur: महिला के अंतिम संस्कार में गया था युवक; अचानक गंगा में डूबने लगा, बेबस लोग बचाने को चिल्लाते रहे...मौत

Kanpur: महिला के अंतिम संस्कार में गया था युवक; अचानक गंगा में डूबने लगा, बेबस लोग बचाने को चिल्लाते रहे...मौत

कानपुर, अमृत विचार। फीलखाना थानाक्षेत्र में पड़ोसी महिला के अंतिम संस्कार में गया युवक घाट पर गंगा नहाने के दौरान गहरे में जाने के कारण डूब गया। घाट पर मौजूद लोगों ने शोर मचाया तो गोताखोर दौड़े। लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। फीलखाना पुलिस ने मामले की जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

बजरिया वशीरगंज के रहने वाले रमेश प्राइवेट नौकरी करके परिवार का भरण-पोषण करते हैं। उनके परिवार में पत्नी शकुंतला और दो बेटे अभिषेक व 18 वर्षीय रुद्र वाल्मीकि हैं। रुद्र घर पर ही रहता था। शुक्रवार को रमेश के पड़ोस में रहने वाली एक महिला की बीमारी के चलते मौत हो गई। अंतिम यात्रा भगवत दास घाट जानी थी और वहीं अंतिम संस्कार होना था। रुद्र भी इलाके के लोगों के साथ अंतिम यात्रा में शामिल होकर घाट पहुंच गया। 

क्रियाकर्म के बाद सभी गंगा नहाने लगे। इस बीच रुद्र भी नहाने के लिये नदी में उतर गया। नहाते समय वह गहरे पानी में चला गया। खुद को डूबता देख वह शोर मचाने लगा। घाट पर मौजूद लोगों ने चीखपुकार सुनकर गोताखोरों को जानकारी दी। जब तक गोताखोर पानी में उतरे तब तक वह गहरे पानी में चला गया। 

मौके पर पहुंचे गोताखोरों ने कुछ ही देर में उसे पानी में ढूंढ़ लिया और उर्सला अस्पताल ले गए। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। घटना की जानकारी पर फीलखाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। शनिवार सुबह रुद्र के शव का पोस्टमार्टम किया गया। जिसमें डूबने से मौत की पुष्टि हुई। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

यह भी पढ़ें- Kanpur: मौलाना चार माह से किशोरी संग कर रहा था दुष्कर्म; गर्भवती होने पर पीड़िता को खिलाई दवा, फिर हुआ ये...पढ़ें- पूरा मामला