Farrukhabad: बाबा साहेब भीम राव अंबेडकर जयंती पर निकली शोभा यात्रा, भारी भीड़ रही मौजूद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फर्रुखाबाद, अमृत विचार।  बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर जयंती पर फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र में जेएनवी रोड तिराहे से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जगह जगह शोभायात्रा पर पुष्प वर्षा हुई।

भीमराव अंबेडकर जयंती समानता दिवस और ज्ञान दिवस के रूप में मनाया जा रहा है।अंबेडकर के अनुयायियों ने जेएनवी रोड से शोभायात्रा निकाली। यह शोभायात्रा कचहरी तिराहा होते हुए चाँदपुर तक जाएगी।

भीमराव अंबेडकर मानवाधिकार आंदोल, संविधान निर्माता के लिए जाने जाते हैं। 14 अप्रैल को भीम राव अंबेडकर को सम्मान व्यक्त करने के लिए जन्मदिवस मनाया जाता है। शोभा यात्रा में भारी भीड़ देखने को मिल रही है।

संबंधित समाचार